{"_id":"684f210c07e796903f08005b","slug":"youths-beat-up-a-transporter-case-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45291-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रासंपोर्टर के साथ की युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रासंपोर्टर के साथ की युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गुप्ता होटल के पास पार्किंग में खड़ी कार के शीशे के ऊपर रखे पाइप को हटाने के लिए कहने पर दो युवकों ने ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट कर दी। इस वारदात में ट्रांसपोर्टर व उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव साहूपुरा खादर निवासी मयंक शर्मा ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्टर का काम है। 3 जून की शाम को वह अपने दोस्त नकुल के साथ ऑफिस बंद करके घर आने के लिए निकले थे। जैसे ही वह गुप्ता होटल के पास खड़ी गाड़ी के पास गए तो उन्होंने देखा कि गाड़ी के ऊपर शीशे पर इंजन का धुंआ वाला पाइप रखा हुआ था। वहां पर जूस की रेहड़ी पर खड़े कपिल व गोविंद को पाइप को हटाने के लिए कहा तो उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान उनका दोस्त नकुल बीच बचाव करने के लिए आया, तो एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उनके मुंह व सिर पर भी कई वार किए। तभी वहां पर मौजूद सोनू ने बीच बचाव करके उनको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना की सूचना उनके भाई दीपक को दी गई। जिसके बाद उनका भाई जिस जगह पर झगड़ा हुआ वहां पर गया। आरोपियों ने उनके भाई दीपक के साथ भी मारपीट की।