{"_id":"645d23809cd01ea5a40c18c7","slug":"youth-was-killed-for-protesting-molestation-of-girl-two-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-4341-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लड़की से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर की थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लड़की से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर की थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- 5 मई को सेक्टर-12 टाउन पार्क में मिला था युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस ने एक सप्ताह पहले सेक्टर-12 टाउन पार्क के पास हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। आरोपियों ने बरात में लड़कियों से छेड़छाड़ की थी। युवक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और ऑटो में शव रखकर सेक्टर-12 में फेंक दिया था। मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मूलचंद उर्फ विकास और सराफत खान के नाम शामिल हैं। आरोपी मूलचंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव टप्पल का और आरोपी सराफत खान बिजनौर जिले के गांव सहापुर का रहने वाला है। आरोपियों ने पांच मई को एक बरात में लड़कियों से छेड़छाड़ की थी, मृतक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मृतक को अपने ऑटो में जबरदस्ती बिठा लिया था और टाउन पार्क ले आए थे। टाउन पार्क में आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। सूचना पर थाना सेंट्रल ने केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच डीएलएफ को कार्रवाई के लिए भेजा था। मृतक की पहचान मेरठ के बढलेवरा निवासी प्यारु के रूप में हुई थी। आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया सीएनजी ऑटो बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।