{"_id":"6a207a2c047fd7e9c40485c8","slug":"youth-performs-stunt-by-jumping-out-of-moving-car-windows-video-goes-viral-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71496-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फरीदाबाद में चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर बैठे युवा स्टंटबाजी करते हुए । स्रोत: वायरल व
- फोटो : संवाद
एनआईटी के दशहरा मैदान में हुड़दंगबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट और हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दो कारों में सवार युवक खतरनाक तरीके से शोर-शराबा करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। दोनों कारों में करीब आठ युवक सवार थे, जो कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर मैदान में घूम रहे थे। युवकों ने एक जैसे कपड़े पहन रखे थे, जिससे उनके किसी शिक्षण संस्थान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय मैदान में कई युवक क्रिकेट खेल रहे थे। कारों की तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण हरकतों से हादसे का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों और युवकों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचने की अपील भी की है।