{"_id":"61d1dfdcd79f19088358dd14","slug":"youth-murdered-with-knives-dead-body-of-friend-injured-in-attack-was-found-on-track-faridabad-news-noi6247516118","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, हमले में घायल दोस्त का शव ट्रैक पर मिला, 8-10 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, हमले में घायल दोस्त का शव ट्रैक पर मिला, 8-10 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
फरीदाबाद बीके अस्पताल शवगृह के बाहर गमगीन मृतक राहुल के परिजन ।
- फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। गांव सागरपुर में शनिवार देर शाम 8-10 युवकों ने जज के रीडर के बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बीचबचाव के दौरान उसका दोस्त घायल हो गया, जिसका शव रविवार सुबह करीब 12 बजे रेलवे ट्रैक पर मिला। सदर थाना पुलिस आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी है, वहीं रिंकू की मौत अभी पहेली बनी है। रविवार शाम तक यह पता नहीं चल पाया कि उसने आत्महत्या की या उसकी भी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सागरपुर निवासी धर्मराज सेक्टर-12 स्थित कोर्ट में जज के रीडर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 5.30 बजे बेटा राहुल अपने दोस्त रिंकू के साथ यह कहकर घर से निकला था कि वह गांव में ही रहने वाले हरिओम से मिलने जा रहा है। कुछ समय बाद सूचना मिली कि राहुल को सागरपुर-सुनपेड़ रोड स्थित शास्त्री के ट्यूबवेल के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार 8-10 लड़कों ने घेर लिया है। इस पर वह अपने भतीजे उदयपाल व सूरजभान के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि हरिओम, सागर उर्फ रणवीर, अमन उर्फ चन्द्रभान और आशीष उर्फ ज्ञानेन्द्र उनके बेटे राहुल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर रहे थे। बीच बचाव करने पर रिंकू को भी पीटा गया। लाठी-डंडे लेकर कुछ अन्य लड़के भी मौके पर मौजूद थे। शोर मचाने पर हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
वह राहुल को ऊंचा गांव स्थित अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि रिंकू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वह राहुल को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि राहुल का ब्रह्मपाल व उसके बेटे हरिओम के साथ दो साल पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में राहुल की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रह्मपाल ने भी उनके घर आकर जान से मारने की धमकी दी थी। राहुल एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था और सेक्टर-12 स्थित कोर्ट में प्रेक्टिस के लिए जाया करता था।