{"_id":"6a1020e35b51465e0e0d645c","slug":"youth-murdered-in-dabua-police-station-area-of-faridabad-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: गाजीपुर में राख पैकिंग गोदाम पर सो रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: गाजीपुर में राख पैकिंग गोदाम पर सो रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 22 May 2026 02:54 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 22 May 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र स्थित गाजीपुर इलाके में देर रात एक राख पैकिंग गोदाम में सो रहे युवक की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 31 वर्षीय योगेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और गोदाम में ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, मारपीट और शस्त्र अधिनियम समेत सात से अधिक मामले भिवाड़ी, करनाल और फरीदाबाद में दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन