फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth injured in vehicle collision dies five days later

Faridabad News: वाहन की टक्कर से घायल युवक ने पांच दिन बाद तोड़ दम

Thu, 02 Apr 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in vehicle collision dies five days later
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा थ इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 100 फीट रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए 32 वर्षीय अजय कुमार की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी नीतू के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और टक्कर मारने की धाराओं के तहत 31 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घटना 25 मार्च की दोपहर करीब दो बजे की है, जब रामनगर निवासी अजय कुमार घर से खाना खाकर अपनी दुकान संजय कॉलोनी जाने के लिए मोटरसाइकिल पर निकले थे। सेक्टर-55 के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल अजय को एम्बुलेंस के जरिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल और फिर 26 मार्च को सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां तीस मार्च की रात करीब 10:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के समय अजय के पास कोई पहचान पत्र न होने के कारण शुरुआत में उन्हें नामालूम के रूप में दाखिल किया गया था। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त की। सफदरजंग अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed