फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   youth hanged due to unknown reason

Faridabad News: अज्ञात कारण से युवक ने लगाई फांसी

Fri, 04 Aug 2023 05:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 04 Aug 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
youth hanged due to unknown reason
अज्ञात कारण से युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। गांव नरहावली स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में एक युवक ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

थाना छांयसा प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि खेल परिसर में सुबह बच्चे घूमने के लिए गए थे। वहां उन्होंने नीम के पेड़ पर एक व्यक्ति लटका हुआ देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव की पहचान गांव नरहावली निवासी नरेश (26) के रूप में हुई। नरेश नशे का आदि था। 2 अगस्त को घर से रात को खाना खाने के बाद वह निकल गया। 3 अगस्त को उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों से इस मामले में पूछताछ की जाएगी। मृतक नरेश के पिता टेकचंद मिस्त्री का काम करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed