{"_id":"653aa25c846ba86262051dc4","slug":"youth-festival-begins-students-spread-the-flavor-of-indian-culture-on-stage-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16019-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवा महोत्सव का हुआ आगाज, छात्रों ने मंच पर बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवा महोत्सव का हुआ आगाज, छात्रों ने मंच पर बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित फरीदाबाद-झज्जर जोनल युवा महोत्सव का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। खेड़ी गुजरान कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। महोत्सव के पहले दिन भीड़ कम होने के बावजूद भी प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखा।
युवा महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल ने किया। महोत्सव के पहले दिन छह स्टेज पर कुल 19 कार्यक्रम कराए गए। महोत्सव में फरीदाबाद, पलवल और झज्जर के 43 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विवि की ओर से युवा महोत्सव के निष्पक्ष आयोजन के लिए प्रतिभागी काॅलेजों को कोड दिया गया था। इससे निर्णायक मंडल की ओर से प्रतिनिधि काॅलेज के नाम की बजाय उनके कोड को अंक दिए गए। इस दौरान एमडीयू के युवा कल्याण के निदेशक डा.जगबीर राठी, सहायक निदेशक डा.प्रताप राठी, डा.शमशेर सिंह अहलावत, डा.रुचिरा खुल्लर, डा.रीतिका गुप्ता, डा.मंजू दुआ, डा.सुनील शर्मा सहित विभिन्न काॅलेजों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -
अलग-अलग स्टेज पर दिखी विभिन्न संस्कृतियों की झलक
युवा महोत्सव मेंं हर स्टेज पर अलग-अलग प्रांतों की संस्कृति की छटा देखने को मिली। इस दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कहीं समूह नृत्य तो कहीं शास्त्रीय नृत्य और हरियाणवी स्किट व माइम का आयोजन किया गया। स्टेज पर छात्रों ने अपनी प्रस्तुति के जरिये कार्यक्रम में समां बांध दिया। वहीं स्टेज दो पर गीत संगीत की धूम देखने को मिली। छात्र- छात्राओं ने समूह गान कर भारतीय और सिंग फाॅर पैरेंट्स थीम पर अपने गीत प्रस्तुत किए। जबकि स्टेज तीन पर संगीत की एक अलग छवि बिखरी हुई नजर आई जहां प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने गीत, गजल, भजन और लोक गीत, शास्त्रीय संगीत, शास्त्री संगीत इंस्ट्रूमेंट पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। स्टेज चार पर हिंदी, इंग्लिश और उर्दू में कविता पाठन आयोजित किया गया। स्टेज पांच पर विलेज सीन पेंटिंग की थीम पर ऑन द स्पोट पेंटिंग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए कुल 42 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छठे स्टेज पर संस्कृत में भाषा एवं संस्कृत श्लोक उच्चारण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जोनल यूथ फेस्टिवल के विजेता छात्र-छात्राएं आगे इंटर जोनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन रोहतक में किया जाएगा। इंटर जोनल युवा महोत्सव की घोषणा महोत्सव के अंतिम दिन 28 अक्टूबर को की जाएगी।
राजकीय महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तुतियां होने के बाद देर शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी। ताकि छात्रों को पुरस्कार के लिए बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत न पड़े। प्रबंधन की ओर से केवल झज्जर के छात्रों के ठहरने का इंतजाम किया गया था। जबकि फरीदाबाद, पलवल के छात्रों के लिए ऐसी किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई थी।
--