{"_id":"664644fbc9cbfa124f0962f5","slug":"youth-falls-unconscious-on-violet-line-metro-track-metro-service-affected-for-one-hour-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24691-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वॉयलेट लाइन मेट्रो ट्रैक पर बेहोश होकर गिरा युवक, एक घंटे मेट्रो सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वॉयलेट लाइन मेट्रो ट्रैक पर बेहोश होकर गिरा युवक, एक घंटे मेट्रो सेवा प्रभावित
विज्ञापन
- कश्मीरी गेट की ओर जाने वाली लाइन पर मेट्रो के 15 फेरे प्रभावित, कार्यालय जाने वाले हजारों लोग देरी से पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वायलेट लाइन मेट्रो के गोविंदपुरी स्टेशन ट्रैक पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक बेहोश होकर गिर गया। लोगों की सूचना पर मेट्रो कर्मियों ने युवक को उठाया और इलाज के लिए लेकर गए। इससे करीब एक घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। घटना के चलते लगभग मेट्रो के करीब 15 फेरे प्रभावित रहे। वॉयलेट लाइन पर यात्रा करने वाले हजारों की संख्या में लोग अपने कार्य में देरी से पहुंचे।
गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार राजा नाहर सिंह, संत सूरदास, एस्कॉर्ट्स मुजेसर, बाटा चौक, नीलम चौक अजरौंदा, ओल्ड फरीदाबाद, बड़खल मोड़, सेक्टर-28, मेवला महाराजपुर, एनएचपीसी चौक, सराय, बदरपुर बॉर्डर, तुगलकाबाद, मोहन एस्टेट, सरिता विहार, जसोला अपोलो, हरकेश नगर ओखला से लेकर पूरे वॉयलेट लाइन पर एक घंटे मेट्रो सेवा प्रभावित रही। ग्रेटर फरीदाबाद निवासी महेश ने बताया कि वह प्रतिदिन नोएडा जॉब के लिए जाते हैं, मेट्रो सेवा प्रभावित होने के कारण कार्यस्थल पर लेट पहुंचे। वहीं कुछ लोगों ने कैब का सहारा लिया तो कुछ लोग स्टेशन पर इंतजार करते रहे। वहीं, आसपास के लोग ऑटो लेकर अपने ऑफिस पहुंचे।
-- -- -- -
फरीदाबाद से बड़ी संख्या में दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम जाते हैं लोग
शहर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग जॉब के लिए दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम जाते हैं। नोएडा जाने के लिए कालकाजी और मंडी हाउस से मेट्रो बदलनी होती है। वहीं, गुरुग्राम जाने के लिए कालकाजी और केंद्रीय सचिवालय से मेट्रो बदलते हैं। मेट्रो प्रभावित होने के कारण लोग समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए। लोगों को काफी परेशानी हुई।