फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth Dies Under Suspicious Circumstances in Saran

Faridabad News: सारन में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Sat, 16 May 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youth Dies Under Suspicious Circumstances in Saran
भतीजे ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला गुजरान रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के भतीजे ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर अपने फूफा को साथ ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई है।
सारन थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर 15 मई को नामजद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।एनआईटी निवासी रवि कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 मई की शाम करीब 8:30 बजे उनकी बुआ सुनीता देवी का फोन आया। बुआ ने बताया कि उनके पति मुकेश कुमार अभी तक घर नहीं लौटे हैं। शाम करीब 7 बजे गांव सारन निवासी करण उन्हें अपने साथ लेकर गया था। सूचना पाकर रवि अपनी बुआ के घर पहुंचे और परिजनों के साथ मुकेश की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


तलाश के दौरान एक राहगीर ने सूचना दी कि नगला गुजरान रोड पर एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा है। परिजन जब पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां सड़क किनारे बूस्टर के पास मुकेश का शव पड़ा हुआ था। पीड़ित रवि ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा शक है कि उनके फूफा मुकेश की हत्या करण ने ही की है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को एम्बुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed