{"_id":"68cefe30c1cb0b91b80d790f","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-during-bhagwat-katha-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51810-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भागवत कथा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भागवत कथा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
कथा वाचक को गर्मी लगने पर पंखा घुमाते समय हुआ हादसा, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-55 की हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में भागवत कथा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। कथावाचक को गर्मी लग रही थी तो युवक पंखा घुमाने लगा तभी उसको करंट लग गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-55 की हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में 5 सितंबर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। 19 सितंबर को कथा का आखिरी दिन था। नंगला चौक के रहने वाले विकास कथा वाचक का काम करते थे। शुक्रवार को दाेपहर 3 बजे संतोष और विकास अपने दो अन्य साथियों के साथ कथा करने के लिए हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी आए थे। संतोष कथा वाचन कर रहे थे तथा विकास मंच पर बैठे हुए थे। गर्मी लगने की वजह से संतोष ने विकास से पंखा घुमाने के लिए कहा। पंखा घुमाने के दौरान ही विकास को करंट लग गया। करंट से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक विकास के भाई आकाश का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसके भाई को बचाने का प्रयास नहीं किया। विकास की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। विकास के दो बच्चे हैं, जिनमें 2 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। विकास का दूसरा भाई आकाश है। विकास भागवत कथा करने के अलावा सीएससी सेंटर चलाते थे।
चटाई के नीचे था पानी
विकास के भाई आकाश का आरोप है कि कथा के दौरान बैठने की जगह पर चटाई के नीचे पानी था। वहां पर नंगी तारे भी डाली हुई थीं। उसी वजह से पंखे में करंट आ गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पड़ोसी व कथावाचक संतोष के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।