{"_id":"6668482833c6b5ff01077c39","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25897-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गुड ईयर कंपनी के पास मंगलवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक के हाथ पर ओम बना हुआ है। जीआरपी पुलिस ने शव की पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर दो बजे उनको सूचना मिली कि एक युवक का शव गुडईयर कंपनी के पीछे रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की ट्रेन से गिरकर मृत्यु हुई है। युवक का सिर पटरी पर गिरने की वजह से पूरी तरह फट गया है। युवक के एक हाथ पर ओम बना हुआ है, वहीं दूसरे हाथ पर दिल। इसके अलावा युवक ने भगवा रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी।