{"_id":"68e6a345fecd043eb8002e6e","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-at-railway-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53115-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Wed, 08 Oct 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। बुधवार को फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जीआरपी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि दिल्ली-मथुरा कि ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस कर्मी जब पटरी पर पहुंचे तो स्टेशन से करीब 100-200 मीटर दूरी पर क्षतिग्रस्त हालत में युवक का शव पड़ा था। जीआरपी ने शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि चोट के निशानों को देखकर लगता है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से पहचान से जुड़ा दस्तावेज नहीं मिला है। उसने लाल रंग की शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी।