फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth commits suicide by hanging himself in Sotai village.

Faridabad News: गांव सोतई में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 30 Jul 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in Sotai village.
मानसिक तनाव में होने की बात आई सामने, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सदर थाना क्षेत्र के गांव सोतई में बुधवार देर रात किराये के कमरे में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक किसी काम से उसके कमरे पर पहुंचा और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवाया। सदर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि सोतई गांव में एक किरायेदार ने फंदा लगा लिया है। मृतक की पहचान हरमीत निवासी गांव मंगता बैरामपुर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हरमीत फरीदाबाद में राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि उसका परिवार अलीगढ़ में रहता है।
विज्ञापन




पुलिस जांच में सामने आया कि हरमीत करीब 15 दिन पहले ही सोतई गांव में पिंटू नामक व्यक्ति के मकान में किराये पर रहने आया था। मकान मालिक के अनुसार, वह किसी काम से हरमीत के कमरे पर गया था। अनहोनी की आशंका होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो हरमीत गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हरमीत के पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed