फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth commits suicide by hanging, case registered against three friends

Faridabad News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तीन दोस्तों पर केस दर्ज

Sun, 21 May 2023 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging, case registered against three friends
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव बड़ौली में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक की पहचान मूलरूप से यूपी के कोसीकलां निवासी 21 वर्षीय गजेंद्र के रूप में हुई है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता धमेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह उत्तर प्रदेश के कोसी कलां स्थित फालेन गांव में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं। 21 वर्षीय बेटा गजेंद्र छह महीने पहले फरीदाबाद में नौकरी के लिए आया था। यहां वह सेक्टर-24 स्थित एक कंपनी में काम करता था। पहले वह मुजेसर में एक किराये के कमरे में रहता था। बाद में बड़ौली में एक किराये के मकान में रहने चला गया। वहां उसके साथ तीन दोस्त मोनू, राहुल और जीतू साथ रहते थे। गजेंद्र ने तीनों को अपनी कंपनी में नौकरी पर लगाया था। पीड़ित के अनुसार शनिवार को साथ रह रहे तीनों दोस्तों में मोनू नामक दोस्त ने फोन पर बताया कि गजेंद्र ने आत्महत्या कर ली है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। सभी कोसीकलां से बड़ौली पहुंचे। कमरे पर पहुंचने पर देखा कि गजेंद्र पंखे में बंधे रस्सी के फंदे से लटका है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को उतार कर जांच की। जांच के दौरान जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। परिजनों के अनुसार गजेन्द्र ने अपने सुसाइड नोट में तीनों दोस्त मोनू, राहुल और जीतू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। गजेंद्र की मौत के बाद से तीनों दोस्त फरार चल रहे हैं। सभी मृतक का मोबाइल फोन लेकर भाग गए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मृतक के तीनों दोस्तों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed