फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth came from Tamil Nadu to buy gold biscuits, investigation found to be fake

Faridabad News: सोने के बिस्किट लेने तमिलनाडु से आए युवक, जांच में निकला नकली

Fri, 02 Feb 2024 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 02 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Youth came from Tamil Nadu to buy gold biscuits, investigation found to be fake
- ठगों ने ओएलएक्स पर दिया था विज्ञापन, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोने के बिस्किट के लालच में दो युवक तमिलनाडु से फरीदाबाद आ गए। 13 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद घर जाकर बिस्किट की जांच कराई तो वह नकली निकला। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एनआईटी थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से तमिलनाडु के जिला कोयंबटूर निवासी मनी कंडन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसने कुछ दिन पहले ओएलएक्स पर सोने के बिस्किट बेचने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने विज्ञापन पर दिये नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वालों ने अपना नाम जाहिर हुसैन व नवाज बताया। आरोपियों ने सोने के बिस्किट की कीमत 20 लाख रुपये बताई। कुल 13 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपियों ने कहा वह पैसे नकद ही लेंगे। 27 जनवरी को मनी कंडन अपने दोस्त पी डागोस पांड्या को साथ लेकर फरीदाबाद आ गया। सेक्टर 21 स्थित एशियन हॉस्पिटल की सर्विस रोड पर मनी को जाहिर हुसैन, नवाज व एक बूढ़ा व्यक्ति मिला। आरोपियों ने 13 लाख रुपये लेने के बाद सोने का बिस्किट उन्हें थमा दिया। तमिलनाडु जाकर पीड़ितों ने बिस्किट की जांच कराई तो वह नकली निकला। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित दोबारा से फरीदाबाद आया और शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

मेवाती गिरोह करता है ठगी
जिस तरह से ठगी को अंजाम दिया गया है उसे पुलिस की भाषा में टटलू काटना कहा जाता है। इस काम को सबसे ज्यादा मेवाती गिरोह अंजाम देता है। आरोपी नकली सोने के बिस्किट पर असली पानी कराकर रखते हैं। कई मामलों में आरोपी असली बिस्किट भी साथ रखते हैं ताकि यदि कोई सोने का जानकार साथ में हो तो आरोपी पकड़ में न आएं। बातों में उलझाकर आरोपी असली बिस्किट को नकली से बदल देते हैं। आरोपियों ने पीड़ितो को ठगने से पहले एक पुराने खंडहर की वीडियो भेजकर कहा था कि उन्हें यहां से सोने का बिस्किट मिला है, जिसे वह बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed