{"_id":"6a86eb81eddf8090171000a2","slug":"youth-attacked-with-bricks-and-stones-faridabad-news-c-24-1-pal1005-127209-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव मांदकौल में चचेरे भाई के घर गए युवक पर दो लोगों ने कथित तौर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, मुंह और कंधे पर चोटें आई। पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मांदकौल निवासी बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई की सुबह करीब दस बजे वह अपने चचेरे भाई मनीष के घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान पुनीत और गोवर्धन वहां पहुंचे और उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, मुंह और कंधे पर चोट लगी। मनीष ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।
बंटी ने बताया कि वह भाई के साथ उपचार के लिए सरकारी अस्पताल गया। उसने आरोप लगाया कि दोनों पहले भी उसके और उसके पिता पर हमला कर चुके हैं।
गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दो चोटें दर्ज हैं। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुनीत और गोवर्धन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।