फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth attacked in land dispute

Faridabad News: जमीन के विवाद में युवक पर हमला

Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked in land dispute
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर में पुश्तैनी जमीन पर पूजा करने गए युवक पर जमीन विवाद को लेकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महेश और राकेश बैसला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर मोहित बैसला पर पत्थर से हमला किया।
विज्ञापन

हमले में मोहित की नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया और एक दांत भी क्षतिग्रस्त हुआ। मोहित बैसला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त को वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर बने हनुमान मंदिर में पूजा प्रक्रिया के काम से गया था। आरोप है कि वहां महेश व राकेश और उनके दोनों पुत्रों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान पास पड़ा पत्थर उसके मुंह पर मार दिया गया। मोहित के अनुसार, जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के बीच अदालत में मामला चल रहा है और 19 अगस्त को सुनवाई भी निर्धारित थी। उसने आरोप लगाया कि महेश और राकेश जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में वह पहले भी सेक्टर-46 चौकी में शिकायत दे चुका था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर महेश, राकेश और उनके साथियों के खिलाफ 20 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed