{"_id":"66741a8825f3ce7d2201348f","slug":"youth-assaulted-for-not-giving-money-for-drugs-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26330-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशे के लिए पैसे न देने पर युवक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशे के लिए पैसे न देने पर युवक के साथ मारपीट
विज्ञापन
अमर ब्यूरो ब्यूरो
फरीदाबाद। इस्माइलपुर में नशे के लिए पैसे न देने पर आरोपी ने एक युवक को मारपीट करके घायल कर दिया। पल्ला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस्माइलपुर निवासी माेनू ने बताया कि बुधवार शाम वह घर से सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में उनको पड़ोस में रहने वाला रोहित मिल गया। रोहित नशा करने का आदी है, जिसके लिए आए दिन वह लोगों से पैसे मांगता रहता है। बुधवार को रोहित उससे पैसे मांग रहा था। उसने देने से इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। गंभीर हालत में आसपास के लोगों से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
--
बाहर से बाहर से बाइक चोरी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल क्षेत्र में होटल में खाना खाने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बड़ौली निवासी राजकुमार के अनुसार बुधवार रात वह सेक्टर-86 होटल में खाना खाने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक को बाहर खड़ा कर दिया था। खाना खाने के बाद जब बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।