फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth arrested for threatening kidnapping and murder threat

बच्ची का अपहरण और हत्या की धमकी दे रंगदारी मांग रहा युवक गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for threatening kidnapping and murder threat
बच्ची का अपहरण और हत्या की धमकी दे रंगदारी मांग रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या की धमकी दे रंगदारी मांग रहे एक युवक को क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो दिन पहले बच्ची की मां के मोबाइल फोन पर धमकी भरे एसएमएस भेजकर 20 हजार रुपये मांगे थे। आरोपी बच्ची के स्कूल के पास ही एक सैलून में काम करता था। ऐसे में उसे बच्ची के बारे में सारी जानकारी थी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
एनआईटी-5 निवासी हिमांशु कादियान ने एनआईटी थाने में शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर सोमवार दोपहर को एक फोन आया था। किसी वजह से वह फोन नहीं सुन पाई। इस पर उन्होंने उस नंबर पर दोबारा फोन किया, मगर किसी ने उस पर बात नहीं की। थोड़ी देर बाद ही उसी नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर दो एसएमएस आए, जिसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को दावू भाई बताते हुए उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही लिखा था कि बेटी को बचाना चाहते हो तो 20 हजार रुपये लेकर गांधी कॉलोनी में आ जाना और पुलिस को मत बताना। शिकायत मिलने पर एनआईटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर को सौंप दी। पुलिस ने तत्परता से काम करते हुए मंगलवार शाम को आदर्श कॉलोनी, एनआईटी-4 निवासी बाबू उर्फ कैफ को गिरफ्तार कर लिया। बाबू बच्ची के प्ले स्कूल के पास ही एक सैलून में काम करता था और उसके बारे में पूरी जानकारी ले रखी थी। उसने अय्याशी के लिए धमकी देकर 20 हजार रुपये मांगे थे। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed