{"_id":"6a2c58a06aff7ab4160f6c8a","slug":"youth-and-woman-attacked-for-resisting-molestation-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72210-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक और महिला पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक और महिला पर हमला
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव होली चौक की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना के ऊंचा गांव होली चौक में बहनों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक और उसके रिश्तेदार से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। साथ ही मोबाइल फोन और नकदी भी छीन ली। दोनों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के गांव शेरपुर निवासी मोहित ने शिकायत में बताया कि वह 9 जून की रात करीब 10 बजे अपनी मौसी रेखा देवी के घर ऊंचा गांव होली चौक, बल्लभगढ़ आया था। रात के समय वह अपनी मौसी की बेटी प्रीति और मामा की बेटी अन्नू को लेकर अपने गांव जाने के लिए निकला था। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली।
इसके बाद बाइक रुकवाने के बाद युवकों ने उसकी दोनों बहनों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। उसने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। जब उसकी मौसी रेखा देवी ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि इस दौरान एक धारदार हथियार से भी हमला किया गया, जिससे रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत में विक्की, देवेंद्र, दयानंद, भारत, कमल और थापा समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।