फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young woman jumps into Agra Canal dead Body recovered

आगरा नहर में कूदी युवती: रिश्ता तय होने से परेशान होकर लगाई छलांग, शव बरामद; BPTP पुल के पास मिली एक और लाश

Sun, 28 Jun 2026 09:38 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 28 Jun 2026 09:38 PM IST
सार

रिश्ता तय होने से परेशान 18 वर्षीय संध्या का शव पलवल में आगरा नहर से बरामद हुआ। रविवार को नहर में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिला। पुलिस पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
Young woman jumps into Agra Canal dead Body recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image

विस्तार

फरीदाबाद में रिश्ता तय होने से परेशान होकर आगरा नहर में कूदने वाली 18 वर्षीय संध्या का शव शनिवार को पलवल के छज्जूनगर के पास से बरामद किया गया। वहीं रविवार सुबह बीपीटीपी पुल के पास नहर में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला।

विज्ञापन

पल्ला थाना क्षेत्र की चौहान कॉलोनी निवासी संध्या ने बृहस्पतिवार देर रात आगरा नहर में छलांग लगा दी थी। शनिवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि चंदावली के पास नहर में एक युवती का शव तैर रहा है। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शव तेज बहाव के कारण आगे निकल चुका था। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने चंदावली से लेकर पलवल के छज्जूनगर तक तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे की तलाश के बाद छज्जूनगर के पास शव बरामद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रविवार सुबह करीब 10 बजे बीपीटीपी पुल के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शवगृह में रखवाया गया है। आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि संध्या का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अज्ञात व्यक्ति की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed