फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young people are not coming forward for precautionary doses, only 70 elderly people got vaccines in private hospitals

एहतियाती खुराक के लिए आगे नहीं आ रहे युवा, निजी अस्पतालों में सिर्फ 70 बुजुर्गों ने लगवाए टीके

Mon, 11 Apr 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Young people are not coming forward for precautionary doses, only 70 elderly people got vaccines in private hospitals
Young people are not coming forward for precautionary doses, only 70 elderly people got vaccines in private hospitals
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में बेशक हल्की बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन युवाओं में एहतियाती कोविड-19 रोधी वैक्सीन के प्रति रुझान नहीं दिख रहा है। जिले में सोमवार को कुल 70 लोगों ने निजी अस्पतालों में एहतियात खुराक ली। सभी बुजुर्ग ही खुराक के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को एशियन अस्पताल में 14, शंकर अस्पताल में आठ, सर्वोदय अस्पताल में 48 लोगों ने एहतियाती खुराक ली। इस दौरान मेट्रो और क्यूआरजी अस्पताल में कोई भी व्यक्ति एहतियाती खुराक लगवाने नहीं पहुंचा। जिले में टीकाकरण का रुझान बढ़ाने के लिए बीके नागरिक अस्पताल में मरीजों को जागरूक करने की तैयारी है। सोमवार को जिला अस्पताल में मास्क पर भी सख्ती बढ़ा दी गई। इसके अलावा डॉक्टर मरीजों को जांच के दौरान टीकाकरण के बाद एहतियाती खुराक लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि निजी अस्पतालों में ही युवाओं के टीकाकरण के रूप में एहतियाती खुराक लगाई जा रही है। गर्मी और परीक्षा के कारण युवा अभी टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कुछ दिन बाद यह आंकड़ा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed