फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young men picnicking at Sirohi Lake were made to stand like a rooster and perform sit-ups by holding their ears.

Faridabad News: सिरोही झील पर पिकनिक मनाने आए युवकों को मुर्गा बनाकर चलाया, कान पकड़कर कराई उठक-बैठक

Sun, 10 May 2026 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Young men picnicking at Sirohi Lake were made to stand like a rooster and perform sit-ups by holding their ears.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली के द्वारका और सोहना से मौज-मस्ती करने सिरोही झील पहुंचे युवकों को रविवार को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा। झील में नहाने और पिकनिक मनाने की जिद इन युवकों को भारी पड़ गई, जहां पुलिस ने उन्हें न केवल खदेड़ा बल्कि बीच रास्ते पर सजा देकर सबक भी सिखाया।

धौज थाना प्रभारी दर्पण कुमार के नेतृत्व में झील के पास सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने जब 7-8 युवकों को संदिग्ध हालत में वहां आते देखा, तो उन्हें तुरंत रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से चिप्स, नमकीन, ठंडे पानी की बोतलें और कपड़े बरामद हुए। झील में जाने से मना करने के बावजूद हुड़दंग करने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। युवकों को बीच रास्ते पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई और मुर्गा बनाकर चलाते हुए वहां से वापस खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन


पिछले एक महीने में सिरोही झील में डूबने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। डीसीपी एनआईटी के सख्त आदेश हैं कि सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को झील के पास न जाने दिया जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि गर्मी के कारण बाहरी युवक यहां पिकनिक मनाने आते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इसीलिए अब पुलिस समझाने के साथ-साथ सख्ती भी बरत रही है। झील की निगरानी के लिए पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की भी एक टीम बनाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों की जान बचाने के लिए यह सख्ती जरूरी है। जो भी युवक नियमों का उल्लंघन कर झील की ओर जाएगा, उसके खिलाफ इसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed