{"_id":"656ccc50ee808fa694011294","slug":"young-man-working-out-in-the-gym-was-kidnapped-and-chain-looted-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17538-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिम में कसरत कर रहे युवक का अपहरण कर चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिम में कसरत कर रहे युवक का अपहरण कर चेन लूटी
विज्ञापन
पिटाई से बेहोश होने पर चलती कार से सड़क पर फेंककर भागे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी एक स्थित जिम में कसरत करने आए युवक का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। करीब दो घंटे तक आरोपी उसे कार में घुमाते और पीटते रहे। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली और 15 लाख रुपयों की मांग करने लगे। मार सहन नहीं होने के कारण युवक बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे चलती कार से बीच सड़क पर ही फेंककर फरार हो गए। पीड़ित को होश आया और वह किसी तरह अस्पताल पंहुचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एनआईटी निवासी कमलकांत ने कोतवाली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह वह 28 नवंबर की सुबह एनआईटी एक स्थित बॉडी शेप जिम में कसरत करने गया था। इस दौरान सेक्टर-21डी निवासी दिनेश डावरा जिम में आया और उसे बातों में उलझाकर जिम से बाहर ले गया। जरूरी काम की बात कहकर आरोपी ने उसे कार में बिठाया और नीलम-बाटा रोड स्थित एक होटल के पास ले गया। यहां शिवा और सतीश नाम के दो युवक भी कार में आकर बैठ गए। आरोप है कि सभी ने अचानक से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और गले से सवा तीन तोले की सोने की चेन छीन ली। आरोपियों ने कहा कि उन्हें 15 लाख रुपये चाहिए जो तुम्हे जमीन बेचने के बाद मिले हैं। जब तक पैसे नहीं आएंगे तुम्हे छोड़ेंगे नहीं। आरोपियों ने उसे पीटकर बेहोश कर दिया और चलती कार से नीलम-बाटा रोड पर फेंककर भाग गए। कुछ देर सड़क पर पडे़ रहने के बाद उसे होश आया तो उसने परिजनों से संपर्क किया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों के डर से दो दिन तक थाने में नहीं दी शिकायत
पीड़ित कमलकांत का कहना है कि वह सभी आरोपियों को जानता है। दिनेश डावरा जब उसे जिम में बुलाने आया तो वह उसके साथ चला गया। उसे नहीं पता था कि आरोपी उसे लूटने के इरादे से आए हैं। आरोपियों के डर से वह वारदात के कई दिन तक पुलिस में शिकायत देने नहीं गया। आरोपियों ने करीब दो घंटे तक उसके साथ मारपीट की थी। परिवार और दोस्तों ने उसे दिलासा और हिम्मत दी, उसके बाद वह शनिवार शाम कोतवाली थाना में शिकायत देने गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी है।