फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man was beaten kidnapped and tortured for several days In Palwal Haryana

युवक से दरिंदगी: हाथ-पैर बांधकर पीटा, निर्वस्त्र कर गुप्तांग में डाल दी बीयर की बोतल...इतने पर भी न रुके हैवान

Sun, 17 Sep 2023 01:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Sep 2023 01:04 PM IST
सार

पीड़ित ने इसकी शिकायत बस स्टैंड चौकी में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने इसकी शिकायत एसपी पलवल को दी, परंतु उन्होंने चौकी में फोन कर वहां भेज दिया था। अब पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी टीकम व अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Young man was beaten kidnapped and tortured for several days In Palwal Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पलवल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में घुसकर व्यक्ति के साथ मारपीट कर हाथ-पैर बांध दिए। आरोपियों ने पीड़ित को नग्न कर गुप्तांग में बीयर की बोतल डाल दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देने के विरोध में आरोपियों ने पीड़ित का अपहरण कर लिया और डेढ़ माह तक बंधक बनाकर रखा। भूखा-प्यासा रहने के कारण व्यक्ति गंभीर बीमारियों का शिकार हो गया तो आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। पीड़ित ने अदालत में मामले की शिकायत की। अदालत से प्राप्त इस्तगासा के आधार पर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, श्याम नगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती सात जून को वह अपने घर पर अकेला सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे गांव अगवानपुर निवासी टीमक व अजय उसके घर में घुस आए और उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे। आरोपियों ने उसे अंदर वाले कमरे में ले गए और हाथ-पैर बांध दिए। आरोपियों ने उसके सारे कपड़े उतारकर नग्न कर दिया और उसके गुप्तांग में बीयर की बोतल ठूंस दी। 

विज्ञापन

झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसी आए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बस स्टैंड चौकी में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने इसकी शिकायत एसपी पलवल को दी, परंतु उन्होंने चौकी में फोन कर वहां भेज दिया। आरोपियों के इस बारे में पता चला तो उसका अपहरण ले गए। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी टीकम व अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed