फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young Man Subjected to Life-Threatening Knife Attack Over Old Grudge

Faridabad News: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Fri, 15 May 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Young Man Subjected to Life-Threatening Knife Attack Over Old Grudge
बल्लभगढ़। मुजेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को बीच रास्ते में रोककर पीटा और चाकू से कई वार किए।
विज्ञापन

थाना मुजेसर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश निवासी राकेश कुमार यादव ने बताया कि वह अभी संजय कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई की शाम को वर्कशॉप पर काम करने के लिए नागर चौक की ओर जा रहे थे, तभी डेजी पब्लिक स्कूल के पास उनकी ही गली के रहने वाले विशाल, उसके दोस्त क्रिस और एक अन्य साथी ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले विशाल ने उनके दोस्त अंजनी गुप्ता के साथ मारपीट की थी, जिसमें उन्होंने हस्तक्षेप किया था। उसी रंजिश के चलते क्रिस और उसके साथी ने उनको दबोच लिया, जबकि विशाल ने चाकू से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed