{"_id":"66196f8ba3369f65cd0074cd","slug":"young-man-murdered-by-hitting-him-with-a-hammer-dead-body-recovered-near-drain-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23208-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हथौड़ा मारकर युवक की हत्या, शव नाले के पास से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हथौड़ा मारकर युवक की हत्या, शव नाले के पास से बरामद
Fri, 12 Apr 2024 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
चेहरे पर चोट के निशान, पास में हथौड़ा भी पड़ा मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके के कमला नगर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। किसी ने युवक की हत्या कर शव बुढ़िया नाले के पास फेंक दिया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। शव के पास ही हथौड़ा पड़ा मिला है। हमलावर ने इसी हथौड़े से वार कर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पल्ला थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि बुढ़िया नाले के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। थाना प्रभारी समीर, क्राइम ब्रांच डीएलएफ व फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके कपड़ों से पहचान की कोई चीज बरामद नहीं हुई है। मृतक के सिर और कनपटी पर भारी चीज के चोट मारने के निशान मिले हैं। शव से कुछ दूरी पर एक हथौड़ा पड़ा मिला है, जिस पर खून लगा हुआ है। फॉरेंसिक टीम के मौके पर पड़े खून व आसपास की चीजों के नमूने एकत्रित करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। जिस जगह पर शव पड़ा मिला है, वहां आसपास कई छोटी-बड़ी कंपनियां व वर्कशॉप हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना। जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है इसमें लूट की आशंका भी नजर आती है। मृतक के पास से पुलिस को कोई नकदी, पर्स आदि बरामद नहीं हुआ है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया गया है।
पांच दिनों में शहर में हो चुकीं हैं चार हत्याएं
पिछले तीन दिनों में शहर में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। बल्लभगढ़ स्थित रघुवीर कॉलोनी में चार दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई। जीवन नगर गौंछी में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। मंगलवार रात एक रेहड़ी संचालक के सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह कमला नगर में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने दो मामलों में आरोपियों को पकड़ लिया है। अन्य मामलों में आरोपियों की तलाश की जा रही है।