फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man murdered and body thrown at construction site, not identified

Faridabad News: युवक की हत्या कर शव निर्माणाधीन साइट पर फेंका, शिनाख्त नहीं

Thu, 09 May 2024 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered and body thrown at construction site, not identified
पुलिस की प्राथमिक जांच में ईंट-पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-56 में ईंट-पत्थरों से मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। आशंका है कि निर्माणाधीन साइट पर ही हत्यारोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची सेक्टर-55 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में पहचान के लिए नागरिक अस्पताल बीके के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। दूसरे जिलों में भी युवक की फोटो भेजी गई है।
पलवल स्थित अतरचटा गांव निवासी रोहताश ने बताया कि वह आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी कंपनी सेक्टर-56 में वसंत वेली प्रोजेक्ट सोसाइटी बना रही है। प्रोजेक्ट के पास कुछ जमीन खाली पड़ी हुई है। बुधवार शाम रोहताश अपनी साइट पर घूम रहे थे। उन्होंने देखा कि साइट पर मिट्टी के टीले के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले और नाक से खून भी निकल रहा था। शव के पास में ईंट और लकड़ी का टुकड़ा पड़ा हुआ था, जिसमें खून लगा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-55 पुलिस ने छानबीन की। प्राथमिक जांच में युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास है। आशंका है कि ईंट और लकड़ी के टुकड़ों से पीट-पीटकर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन

--
सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी हो रही जांच
पुलिस ने मृतक के शव की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हत्यारोपियों तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे कुछ जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शव के पास मिली खून से सनी ईंट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हुई है। शव के पास में खून से सनी ईंट और लकड़ी पड़ी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मौके पर ही हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है।

---
युवक की पहचान के बारे में सभी सभी थानों में सूचना भिजवाई गई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही हत्यारोपियों का पता लगाकर पुलिस कार्रवाई करेगी।
- जोगिंदर सिंह, चौकी प्रभारी-सेक्टर-55 पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed