{"_id":"6058d4e88ebc3ee646386ed7","slug":"young-man-molested-ips-officer-during-program-of-deputy-chief-minister-dushyant-chautala-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में महिला अधिकारी से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में महिला अधिकारी से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Mon, 22 Mar 2021 11:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-15 में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ कर दी। अधिकारी ने युवक की हरकत को समझते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिले में तैनात यह महिला अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपायुक्त के निर्देश पर विशेष ड्यूटी पर थीं।
आरोपी युवक की पहचान तिगांव निवासी साहिल के रूप में हुई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को गांव नरियाला में होली मिलन समारोह में शामिल होने आए थे। इसके अलावा उनका एक कार्यक्रम सेक्टर-15 में भी होना था। महिला अधिकारी की ड्यूटी उनके कार्यक्रम में लगी हुई थी।
विज्ञापन
शाम को उपमुख्यमंत्री सेक्टर-15 में जजपा कार्यकर्ता के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। महिला अधिकारी को साधारण महिला समझ कर आरोपी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। अधिकारी ने तुरंत ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी।

पुलिसकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। कार्यक्रम खत्म हो जाने के बाद महिला अधिकारी ने युवक के खिलाफ थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।