फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man kidnapped from boat, taken around on bike for four hours

Faridabad News: नाव से युवक को किया अगवा, चार घंटे बाइक पर घुमाया

Thu, 16 May 2024 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped from boat, taken around on bike for four hours
- गौतमबुद्ध नगर के खनन माफिया का जानकार होने की वजह से युवक को किया था अगवा, दो आरोपी फरार, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अमीपुर में यमुना नदी के किनारे से यूपी के युवक को खनन माफिया के जानकार होने की रंजिश में तीन आरोपियों ने अगवा कर लिया। तीनों आरोपी नाव में बैठाकर युवक को अगवा करके फरीदाबाद के गांव अमीपुर लेकर आ गए। आरोपी युवक को कई घंटे मोटरसाइकिल पर बैठाकर खेतों में घुमाते रहे। आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की योजना बनाकर फरीदाबाद पुलिस से पकड़वाने के फिराक में थे। हालांकि, मामला खुलने के बाद दो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले। वहीं, तीसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना तिगांव पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-150 के गांव मोमनाथल, जिला गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश निवासी अनिल ने बताया कि वह 14 मई की शाम को घर से यमुना नदी के पास घूमने गया था। नदी किनारे पर मौजूद तीन लोगों ने उसे देखते ही मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों का कहना था कि वह भूपेंद्र निवासी गांव मोमनाथल का जानकार है। मारपीट के बाद तीनों उसको नाव में बैठकर फरीदाबाद के अमीपुर गांव के घाट ले आए। आरोपियों के नाम सुभाष, बेदू व भोला हैं। दो आरोपी बेदू और भोला अनिल को मोटरसाइकिल पर बैठाकर काफी देर तक खेतों में घुमाते रहे। इसके बाद आरोपियों ने किसी जानकार को कॉल करके हथियार व कारतूस मंगवा लिए। आरोपी सुभाष ने फोन करके डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि भूपेंद्र मोमनाथल ने गोली चलाई है। उन्होंने पुलिस से कहा सिक भूपेंद के साथ में एक युवक को उन्होंने पकड़ा हुआ है। पुलिस के आने पर बेदू व भाेला मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस टीम सुभाष व अनिल को पूछताछ के लिए थाना तिगांव लेकर आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक अनिल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना तिगांव प्रभारी राजेश ने बताया कि आरोपी सुभाष, बेदू और भोला के खिलाफ यूपी पुलिस में कई केस दर्ज हैं। अनिल गौतमबुद्ध नगर के हिस्ट्रीशीटर भूपेंद्र मोमनाथल के गांव से है। इसी के शक में आरोपियों ने अनिल को फंसाने की कोशिश की। आरोपी सुभाष को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यूपी गौतमबुद्ध नगर के गांव मोमनाथल निवासी अनिल को अगवा कर अमीपुर लाने और झूठे केस में फंसाने की कोशिश का आरोप है। एक आरोपी गिरफ्तार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- राजेश कुमार लोहान, एसीपी तिगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed