{"_id":"663fa4229ae051111401e210","slug":"young-man-hit-by-train-while-crossing-tracks-dies-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24452-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस ने शव को बीके अस्पताल में रखवाया है।
जीआरपी सब इंस्पेक्टर हीरालाल ने बताया कि आए दिन ट्रेन की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे और फाटक व ट्रैक पार कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक के समीप ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। शव बीके अस्पताल में रखा गया है।