पड़ोसी से जरा सावधान!: रास्ते में शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर काटा कान; आरोपी धमकी देते हुए भागा
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में शराब पीने के पैसा नहीं देने पर युवक का कान काटा डाला है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों ने गला रेतने का भी प्रयास किया। जिसके बाद घायल को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विस्तार
ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने युवक उस्तरा से कान काट दिया। गला रेतने का भी प्रयास किया। गंभीर अवस्था में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पड़ोसी ने रास्ते में मांगे शराब के लिए पैसे
पीड़ित नरेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह ओल्ड मार्केट जा रहा था। इस दौरान वहां पड़ोसी विजय मिल गया और उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। उसने इंकार कर दिया। जिस पर विजय गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी जेब से उस्तरा निकालकर उसने नरेश पर हमला कर कान काट दिया।
शोर सुनकर मदद के लिए पहुंचे लोग
इस दौरान उसके गले पर वार किया। शोर सुनकर लोग जुटने लगे। यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस आरोपी की जांच में जुटी
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उस्तरा से हमला करने की वारदात का मामला पिछले दिनों एसजीएम नगर में भी सामने आया था। एक ऑटो चालक ने अपने साथी की उस्तरा से गला काट दिया था। पीड़ित को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।