फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man dies due to severe beating in dispute in palwal

पलवल: कहासुनी में युवक की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हुए आरोपी, पत्नी ने किया केस दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 05:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 05:57 PM IST
सार

चांदहट थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना के अनुसार, मामले में चांदहट थाना अंतर्गत गांव इलाहाबाद बाडका निवासी मौसम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके 24 वर्षीय पति लोकेश बघौला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।

विज्ञापन
Young man dies due to severe beating in dispute in palwal
मृतक लोकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव बाडका में युवक को घर से बुलाकर ले गए और पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपियों ने युवक के साथ होटल पर खाना खाया। किसी बात को लेकर हुए विवाद में युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी फरार हो गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

पत्नी ने कराया केस दर्ज
चांदहट थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना के अनुसार, मामले में चांदहट थाना अंतर्गत गांव इलाहाबाद बाडका निवासी मौसम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके 24 वर्षीय पति लोकेश बघौला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बीती 24 सितंबर की रात को वह ड्यूटी से घर वापस आए थे। रात के करीब 11 बजे गांव के ही धर्मेंद्र, हरेंद्र सिंह, सिंहराज और अन्य लोग उन्हें घर से बुलाकर ले गए। फिर पूरी रात लोकेश घर नहीं लौटा। आरोपियों के घर जाकर पता किया गया तो वह भी घर पर नहीं थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया आरोप
अगले दिन पुलिस ने उन्हें फोन पर बताया कि लोकेश घायल अवस्था में फरीदाबाद के बीके अस्पताल में दाखिल है। इसके बाद परिजन लोकेश को बीके अस्पताल से ईएसआई अस्पताल लेकर गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, चार दिन तक लोकेश का उपचार चला और 27 सितंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि लोकेश के शरीर पर चोट के निशान हैं।

आरोपी अस्पताल में भर्ती कराकर भागे
आरोपी उनकी मौत सड़क हादसे से होने की बात कर रहे हैं, जबकि उनके पति की हत्या धर्मेंद्र, हरेंद्र सिंह, सिंहराज और अन्य ने पीट-पीट कर की है। जाते समय लोकेश के पास करीब 25 हजार रुपये थे, जो अब गायब हैं। उन्हें पता चला कि चांदहट रोड पर होटल पर सभी ने खाना खाया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट की। मारपीट में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी लोकेश को घायल अवस्था में लेकर पलवल के एक निजी अस्पताल गए थे। वह हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदाबाद के बीके अस्पताल लेकर गए और अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी
पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed