{"_id":"6651d0a830454fc76d02e05c","slug":"young-man-died-in-collision-between-car-and-bike-on-sohna-road-palwal-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR: पलवल में दर्दनाक हादसा, कार ने मारी सीधी टक्कर, बाइक सवार की मौत; पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR: पलवल में दर्दनाक हादसा, कार ने मारी सीधी टक्कर, बाइक सवार की मौत; पिता घायल
Sat, 25 May 2024 05:21 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 25 May 2024 05:21 PM IST
सार
पलवल के सोहना रोड पर एक कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में पिता घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोहना रोड स्थित गांव घुघेरा के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस चालक की पहचान नहीं कर पाई है। पोस्टमारट्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार जिला गुरुग्राम के सोहना स्थित वार्ड नंबर 15 निवासी हरिचंद सैनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा सूरजपाल मारूति की अलीपुर स्थित पॉस्को एजेसी में काम करता था। शुक्रवार को मैं अपने बेटे सूरजपाल के साथ बाइक सवार होकर पलवल किसी काम से पलवल जा रहा था। बाइक को सूरजपाल चला रहा था और वह पीछे बैठा हुआ था।
सोहना रोड पर गांव घुघेरा के निकट हनुमान मंदिर के सामने पलवल की तरफ से आई कार ने उनको सीधी टक्कर मार दी। कार की टक्कर से सूरजपाल गंभीर तौर पर घायल हो गया। वह अपने बेटे के संभालने लगा तो आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सूरजपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।