{"_id":"662006c50d54aace6c0dcc97","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23433-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीस वर्षीय युवक ने मंगलवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका परिजनों के साथ झगड़ा हुआ था। गुस्से में घर से चला गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जीआरपी सब इंस्पेक्टर विश्वास सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 20 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। मृतक सेक्टर-17 में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। सोमवार को पंकज और उसके परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। वह मोबाइल फेंक कर घर से स्कूटी लेकर चला गया। गुस्से में उसने परिजनों को आत्महत्या की धमकी दी। परिजनों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया और कहा कि आत्महत्या करने जा रहा है। पहले भी वह ऐसी धमकी दे चुका है। इसलिए परिजनों ने सोचा कि नाराजगी खत्म होने के बाद घर लौट आएगा। मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे पंकज ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।