फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man cheated of Rs 57.30 lakh on the pretext of investing in share market

Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर युवक से 57.30 लाख रुपये ठगे

Thu, 30 May 2024 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 57.30 lakh on the pretext of investing in share market
- युवक ने जमा पूंजी सहित लोगों से पैसे उधार लेकर किए थे शेयर मार्केट में निवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर ठगी को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बावजूद मामलों पर लगाम नहीं लग रही है। बुधवार को जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश कर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक को ठगी का शिकार बनाया। युवक ने जमा पूंजी सहित लोगों से पैसे उधार लेकर 57.30 लाख रुपये निवेश कर डाले। ठगी का अहसास होने पर साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सेक्टर-28 निवासी पंकज कुमार माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें पिछले दिनों सोशल मीडिया पर निवेश करने को लेकर मैसेज आया। उन्होंने मैसेज में दिए हुए लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ लिया गया। इसमें पहले से काफी संख्या में लोग जुड़े थे। लोग लाखों रुपये का निवेश करते नजर आ रहे थे और अपने मुनाफे की भी जानकारी सांझा कर रहे थे। निवेश से पहले उन्होंने 20 दिनों तक ग्रुप में जुड़कर लोगों को देखा। इस के बाद भरोसा हो गया कि वो भी निवेश करके कम समय में मोटी रकम कमा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने 31 जनवरी से 28 फरवरी तक सात बार में 57 लाख 30 हजार रुपये निवेश कर दिए। पंकज ने बताया कि उन्हें एक वेबसाइट का लिंक दिया गया था। जहां वो लॉगिन करके अपने पैसों को बढ़ता हुआ देख सकते हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने निवेश के लिए कई लोगों से पैसे उधार ले रखे थे। उनके खाते पर 7.16 करोड़ रुपये दिखाने लगा। जब वह उन पैसों को निकालने की कोशिश करने लगे तो उन्हें बताया गया कि उन्हें मुनाफे का 2 प्रतिशत यानि 14 लाख 33 हजार 150 रुपये सर्विस चार्ज के रूप में जमा कराना होगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने जब उनसे कहा कि जो पैसे उनके जमा हैं, उनमें से काट लीजिए तो कंपनी पॉलिसी कहकर उन्हें पैसे जमा कराने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने पैसे नहीं होने की बात कही तो उन्हें धमकाने लगे। ठगी का अहसास होने पर उसने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी। पुलिस ने दो महीने की जांच के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में जालसाजों ने अनंगपुर निवासी एक युवक से करीब 67 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने युवक को एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा दिया था। एनआईटी साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed