{"_id":"667aabaf87692a894f0d72a7","slug":"young-man-cheated-of-rs-50-thousand-on-the-pretext-of-making-a-credit-card-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26588-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर युवक से 50 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर युवक से 50 हजार की ठगी
विज्ञापन
- आरोपियों ने युवक से रीमोट ऐप डाउनलोड कराकर दूसरे क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव मुजेसर में युवक से क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर रीमोट ऐप डाउनलोड कराया। उसके बाद जालसाजों ने उसके दूसरे क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मुजेसर स्थित सीता राम शर्मा कॉलोनी निवासी लल्लन पटेल ने बताया कि नौ फरवरी को उनके पास क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए एक फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताया। पहले तो उन्होंने क्रेडिट कार्ड होने की बात बोलकर नया कार्ड बनवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद ठग ने उन्हें लाइफ टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड देने की बात की तो वह राजी हो गए। इसके बाद व्हाट्सएप पर ठगों ने उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड व मौजूदा क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। 17 फरवरी को उन्हें फोन करके व्हाट्सएप पर एक ऐप डाउनलोड करने का लिंक भेजा। उन्होंने उस ऐप को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ऑनलाइन भरी। इस दौरान उनके फोन में आया हुआ ओटीपी भी ठगों ने भरवा लिया। ओटीपी भरते ही उनके क्रेडिट कार्ड से कई बार में 50 हजार 647 रुपये कट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।