फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man cheated of Rs 20 lakh on the pretext of completing the task

Faridabad News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर युवक से 20 लाख ठगे

Thu, 30 May 2024 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 20 lakh on the pretext of completing the task
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एसजीएम नगर में साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर टास्क पूरा करने का झांसा देकर युवक से 20 लाख रुपये ठग लिए। ठगों की बातों में आकर कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लालच में युवक ने कई बार में पैसों को निवेश किया। ठगी का अहसास होने पर उसने साइबर थाना एनआईटी में केस दर्ज करवाया है।
एसजीएम नगर निवासी लतीफ खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 मई को उन्हें एक अंजान महिला ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। जोड़ने वाली महिला ने खुद का नाम प्रिया शर्मा बताया और एक अन्य टेलीग्राम ग्रुप में भी जोड़ लिया। आरोपी ने उसे वीडियो लाइक करने और रिव्यू करने पर पैसे मिलने की बात कही गई। पहली बार में उसे दो हजार रुपये का टास्क दिया गया। 9 मई को जब उन्होंने वीडियो लाइक करके का टास्क पूरा कर लिया तो उन्हें 2800 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 10 मई को उन्होंने 9 हजार रुपये ट्रांसफर किए, जिसके बाद 40 हजार और फिर एक लाख रुपये किए। उन्हें एक वेबसाइट का लिंक दिया गया। जहां पर लॉगिन करके उन्हें उनके निवेश की गई राशि और कमाया मुनाफा नजर आने लगा। ऐसे में युवक आगे फिर से बताए गए टास्क पूरे करते चले गए और निवेश करते गए। इस तरह से उन्होंने लगभग 19 लाख 12 हजार 640 रुपये बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। उसे इस बात का भरोसा दिया गया था कि सभी टास्क पूरे हो जाने के बाद अंत में पैसा निकालने पर और अधिक मुनाफा मिलेगा। ऐसे में वो उनके झांसे में आ गए और कर्ज लेकर निवेश करते चले गए। साइबर थाना एनआईटी ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed