फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man became unconscious after being hit by a bull, passerby saved his life by giving CPR

Faridabad News: सांड की टक्कर से अचेत हुआ युवक, राहगीर ने सीपीआर देकर बचाई जान

Sat, 23 Nov 2024 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Young man became unconscious after being hit by a bull, passerby saved his life by giving CPR
श्याम डबुआ कॉलोनी में हुई घटना, लोगों ने कहा कि शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। शहर की सड़कों पर घूमते मवेशी जानलेवा साबित हो रहे हैं। कब हमला कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता है। इनकों सड़क से हटाने के दावों की हकीकत आए दिन हो रहे हादसों से सामने आ रही है। श्याम डबुआ कॉलोनी में ड्यूटी से घर जा रहे युवक को पीछे से सांड (नंदी) ने टक्कर मार दी। युवक दूर जाकर गिरा और अचेत हो गया। राहगीरों ने देखा कि युवक की सांस चलनी बंद हो गई है। लोगों ने पहले पानी का छिड़काव किया लेकिन चेतना नहीं आई। एक राहगीर ने अचेत युवक को सीपीआर दिया तो दिल की धड़कन चलने लगी और वह चेतना में आ गया। ऐसे में उसकी जान बच गई।

श्याम डबुआ कॉलोनी में रहने वाला 24 वर्षीय राहुल ड्यूटी के बाद रात 9 बजे पैदल ही अपने घर जा रहा था। इस दौरान सांड ने उसे टक्कर मार दी। हमले में राहुल कुछ दूर जा गिरा। ए ब्लॉक के मकान नंबर 466 निवासी अमरीक सिंह का पोता बाहर खेल रहा था। उसने सांड को टक्कर मारते हुए देखकर अमरीक सिंह को जानकारी दी। अमरीक सिंह बाहर निकले, इस दौरान कुछ अन्य स्थानीय लोग और राहगीर भी इकट्ठा हो गए। राहुल अचेत पड़ा था। उसकी धड़कन भी बंद हो गई थी। पहले लोगों ने पानी छिड़ककर उसको बचाने की कोशिश की लेकिन उसको होश नहीं आया। इस दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने युवक को करीब 30 सेकंड तक सीपीआर दिया तो राहुल को होश आ गया।
विज्ञापन





कई बार कर चुके हैं शिकायत

अमरीक सिंह ने बताया कि उनकी साली रेखा पड़ोस में रहती हैं। वह अपनी गाड़ी को घर के बाहर खड़ी करती हैं। एक सप्ताह पहले इसी सांड ने गाड़ी के शीशा को तोड़ दिया था। साथ ही, बोनट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस सांड की शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों को कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आजकल लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान चलने की सूचना मिल रही है लेकिन शिकायत के बाद यहां इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि समय रहते युवक को सीपीआर नहीं मिलता तो उसकी जान भी जा सकती थी। नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक बिशन स्वरूप तेवतिया ने बताया कि वह जल्द इस लावारिस गाेवंश को पकड़ कर गोशाला में छुड़वा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed