फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man beaten up after being waylaid.

Faridabad News: रास्ता रोककर युवक को पीटा

Sat, 12 Sep 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten up after being waylaid.
फरीदाबाद। कृष्णा कॉलोनी के पास रास्ता रोककर दो युवकों ने युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना सात सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे की है। घायल का उपचार चलने के कारण उसने दस सितंबर को पुलिस को शिकायत दी और एमएलआर भी पेश की है।
विज्ञापन


एसी नगर निवासी कृष्ण उर्फ पकौड़ा ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर को तड़के करीब 3:30 बजे वह दोस्त को छोड़कर कृष्णा कॉलोनी से एसी नगर लौट रहा था। जब वह गोल्डी के मकान के पास पहुंचा तो गोल्डी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद बाटा बड़ी मस्जिद के पास रहने वाले सोहेल ने उसे डंडे से मारा, जबकि गोल्डी ने उसके हाथ पकड़ लिए। दोनों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मेडिकल रिपोर्ट में तीन चोटों का उल्लेख है, जिनमें बाएं हाथ के एक्स-रे, सिर की जांच और आर्थोपेडिक राय की जरूरत बताई गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सेक्टर-8 थाना ने दस सितंबर को दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed