फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   You will remain clean and healthy, only then you will be able to study further

Faridabad News: स्वच्छ और स्वस्थ्य रहेंगे, तभी तो आगे पढ़ सकेंगे

Sat, 30 Aug 2025 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
You will remain clean and healthy, only then you will be able to study further
विद्यालय के तीनों ओर भरा गंदा पानी, लंबे समय से बनी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के फरीदपुर गांव में बना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की हालत बदहाल है। विद्यालय नगर निगम के वार्ड नंबर-38 के अंतर्गत आता है। स्कूल के तीन तरफ गंदे पानी का जमावड़ा रहता है। इसी पानी में से बच्चों को निकलकर आना पड़ता है। विद्यालय के आसपास की स्वच्छता नहीं होगी तो विद्यार्थी स्वस्थ कैसे रहेंगे और आगे कैसे पढ़ पाएंगे।
इस विद्यालय परिसर के दो प्रवेश द्वार हैं, जिसमें एक प्राथमिक विद्यालय परिसर की ओर और दूसरा वरिष्ठ माध्यमिक परिसर की ओर है। विद्यालय परिसर में हाल ही में नई इमारत का निर्माण करवाया गया है, लेकिन विद्यालय के तीनों ओर जलभराव की समस्या पर किसी ने ध्यान नही दिया। क्षेत्रवासियों के अनुसार यह समस्या लंबे समय से चली आ रही, लेकिन किसी ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

जलभराव के चलते पनप रहीं बीमारियां
जलभराव में डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों के मच्छर जन्म लेते हैं। इसके चलते छात्रों के बीमार होने की संभावना बढ़ रही है। ये बीमारियां शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक रूप से भी छात्रों के जीवन प्रभाव डालती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन बीमारियों का समय पर इलाज न होना जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। बच्चे स्वस्थ ही नही रहेंगे तो पढ़ाई कैसे कर पाएंगे। - अमित यादव, अभिभावक
बच्चों को अच्छे भविष्य की कामना के साथ स्कूल भेजते हैं, लेकिन उनका जीवन खतरे में है। - सुनील खटाना
स्वस्थ्य शरीर में ही, स्वस्थ आत्मा वास करती है लेकिन यहां तो विद्यालय परिसर ही बीमार है। अमित खटाना
बच्चों को पढ़ाना मजबूरी है, क्योंकि आसपास के क्षेत्र का यह इकलौता माध्यमिक विद्यालय है। निशांत ठाकुर
00
स्कूल के आसपास की गंदगी और पानी की समस्या की जानकारी मिली है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
नगर निगम वार्ड-38 के पार्षद मनोज वशिष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed