फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   You will never attain salvation by touching my feet, touch the feet of Shri Ram and you will get whatever you want.

Faridabad News: पांव छूने से मेरे न हरगिज मुक्ति पाएगा, पांव छू ले श्रीराम के जो चाहेगा मिल जाएगा

Wed, 01 Oct 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
You will never attain salvation by touching my feet, touch the feet of Shri Ram and you will get whatever you want.
रामलीला में अंगद और रावण के तीखे संवाद का किया गया मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी एम ब्लॉक एनआईटी में सोमवार रात को रामलीला में हनुमान लंका से माता सीता की खोज करके आते हैं और प्रभु राम अंगद को शांति दूत बनाकर लंका भेजते हैं। अंगद और रावण में तीखे संवाद होते हैं, उसके बाद मेघनाद व लक्ष्मण में युद्ध होता है तथा लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। अंत में हनुमान और कालनेमि में युद्ध होता है।


प्रथम दृश्य में हनुमान लंका से वापस आते हैं और श्रीराम को माता सीता से मुलाकात का वृतांत बताते हैं। अंगद का किरदार निभा रहे हार्दिक बत्रा ने अभिनय दिखाते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं अंगद का पांव उठाते समय निकुम्भ का रोल कर रहे मनीष रोहिल्ला, मेघनाद का किरदार निभा रहे राजू खरबंदा व कुंभकरण का अभिनय कर रहे दीपक नागपाल ने अपनी-अपनी कला से दर्शकों की वाहवाही लूटी। रावण के किरदार में दमदार अभिनय करते हुए तेजिन्द्र खरबंदा ने जोरदार अभिनय पेश किया। जब रावण स्वयं अंगद का पांव उठाने लगते हैं तो अंगद का संवाद पांव छूने से मेरे न हरगिज मुक्ति पाएगा, पांव छू ले श्री राम के जो चाहेगा मिल जाएगा। दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देता है।अगले दृश्य में मेघनाद व लक्ष्मण में भयंकर युद्ध होता है। जहां मेघनाद घबराकर लक्ष्मण पर शक्ति बाण चलाकर उसे मूर्छित कर देता है। लक्ष्मण को मूर्छित देखकर राम बहुत भावुक हो जाते हैं तथा बिलख-बिलख कर रोते हैं। तब विभीषण के कहने से हनुमान सुषेण वैद्य को लाते हैं तथा सुषेण वैद्य के कहने पर हनुमान संजीवनी बूटी लेने चले जाते हैं। जहां रास्ते में भयंकर राक्षस कालनेमि से हनुमान का युद्ध होता है। तब हनुमान के हाथों कालनेमि मारा जाता है। कालनेमि के किरदार में अनिल नागपाल ने अभिनय से सबका दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed