फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   You will have to forget Dil Lagi... but the audience danced

Faridabad News: तुम्हें दिल लगी भूल जानी पड़ेगी... पर झूमे दर्शक

Tue, 03 Feb 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
You will have to forget Dil Lagi... but the audience danced
मेले में छोटी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेले में छोटी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार सुरेश गंधर्व ने वंदे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर वंदे मातरम गीत से की। कार्यक्रमों की शृंखला में प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा व हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चौपाल-दो (छोटी चौपाल) पर दिनभर चले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लेकर भरपूर आनंद उठाया। प्रसिद्ध कलाकार विक्रम सिरोहीवाल ने हिंदी और फिल्मी बॉलीवुड बैंड की मधुर प्रस्तुति दी। उन्होंने “तुम्हें दिल लगी भूल जानी पड़ेगी, मोहब्बत की राहों में आ कर तो देखो…, तड़पने पे मेरे न फिर तुम हंसोगे, कभी दिल किसी से लगा कर तो देखो” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकार का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पाली नाथ बीन पार्टी, रिंकू डेरु पार्टी की लोक प्रस्तुति ने ग्रामीण लोक संस्कृति की झलक पेश की। सतीश हरियाणवी ने हास्य कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब हंसाया। इसके साथ ही कलाकार अंजली भाटी एवं सह कलाकारों द्वारा हरियाणवी सांस्कृतिक लोक नृत्य तथा डॉ. अमरजीत कौर व कलाकारों की ओर से शास्त्रीय लोक नृत्य की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया। नाट्य कला के अंतर्गत शत्रुघ्न नागर एवं एसडी नागर पार्टी द्वारा प्रस्तुत श्राप नाटक ने सामाजिक संदेश के साथ दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों ने कार्यक्रमों की सराहना की
सांस्कृतिक कार्यक्रम कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के आयुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक केएम पांडुरंग व अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया के दिशा-निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में आए देशी-विदेशी पर्यटकों और दर्शकों ने इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय लोक कला और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा से कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी, रेनू हुडा, संदीप नैन, नरेंद्र, पंकज कुमार, राजेश कुमार, धर्मवीर, अनिल सहित विभाग के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed