फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   You will be able to taste delicious dishes at one place in Greater Faridabad

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक ही जगह पर ले सकेंगे लजीज व्यंजनों का स्वाद

Sat, 27 Jan 2024 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
You will be able to taste delicious dishes at one place in Greater Faridabad
सेक्टर-82 में फूड स्ट्रीट का निर्माण कार्य शुरू, 100 से अधिक बनेंगी हट
विज्ञापन


अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी-पटरी से निजात मिलेगी
छह माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-82 में फूड स्ट्रीट का निर्माण कार्य शुरू दिया गया है। 100 से अधिक हट्स बनाए जाने के लिए यहां पर सड़क, पार्किंग, सीवर, पानी, फुटपाथ और शौचालय जैसी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। छह माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे यहां पर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी-पटरी से निजात मिलेगी। साथ ही शहर में स्वच्छता और बाजार की खूबसूरती पर दाग नहीं लगेगा।
स्मार्ट सिटी में लगभग सभी मार्केट्स में अलग-अलग तरह के लजीज व्यंजनों की रेहड़ी लगती हैं। कई ऐसी हैं जो 40 से 50 साल से लगती आ रही हैं, लेकिन शहर में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां पर केवल खाने-पीने का ही सामान मिलता हो। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अब फरीदाबाद में दो फूड स्ट्रीट तैयार कर रहा है। सेक्टर 16 में फरीदाबाद की पहली फूड स्ट्रीट विकसित की जा रही है, जिसका काम अंतिम चरण में है। वहीं, सेक्टर 82 में दूसरी व ग्रेटर फरीदाबाद की पहली फूड स्ट्रीट
विज्ञापन

तैयार की जा रही है। इनमें 100 से अधिक दुकानें (हट्स) होंगे। यहां पर सड़क, पार्किंग, सीवर, पानी, फुटपाथ, शौचालय के साथ स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन व स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जानी हैं, जिसके बाद लोग यहां अपनी दुकानें खोल सकते हैं। इन मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा करीब ढाई करोड़ खर्च किए जाएंगे। मौके पर फिलहाल सीवर लाइन आदि डालने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सड़क बनाने व दूसरे काम भी यहां शुरू किए जाएंगे। यहां पर दुकानें पहले ही ई-ऑक्शन के माध्यम से बेची जा चुकी हैं। सुविधाएं विकसित होने के बाद यहां पर दुकानें खुल सकेंगी और लोग एक ही जगह पर कई तरह के खाने का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाने के साथ खरीदारी व मनोरंजन का भी ले सकेंगे लाभ
सेक्टर 82 रिहायशी सेक्टर है, लेकिन इसमें कुछ जगह व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए भी है, जिसमें यह फूड स्ट्रीट विकसित जा रही है। सेक्टर के सामने ही एक प्राइवेट बिल्डर ने वर्ल्ड स्ट्रीट प्रोजेक्ट भी विकसित किया है। बड़ी मार्केट बनाई जा रही है। इस व्यावसायिक हब के पास ही फूड स्ट्रीट विकसित होने से लोगों को एक ही जगह पर खाने के साथ ही खरीदारी व मनोरंजन की सुविधा भी मिल जाएगी।

संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी न मिलने से अटका जिमखाना क्लब का प्रोजेक्ट
ग्रेटर फरीदाबाद के लिए अलग से जिमखाना क्लब बनाने के बजट प्रस्ताव को उच्च अधिकारियों की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के कारण चार वर्ष बाद भी योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। दरअसल जिले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अभी तक दो जिमखाना क्लब बनाए हुए हैं। एक क्लब सेक्टर-21सी और एक सेक्टर-15ए में बना हुआ है। यहां पर लोगों को खाने-पीने के साथ बैठक करने, अपने कार्यक्रम आयोजित करने, कई तरह के खेल खेलने व स्विमिंग आदि की सुविधा मिलती है। नहर पार विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों के लिए ये क्लब काफी दूर पड़ते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब चार साल पहले ग्रेटर फरीदाबाद के लिए अलग से जिमखाना क्लब बनाने की घोषणा की थी। यह जिमखाना क्लब सेक्टर-78 में बनाया जाना है। इसके लिए यहां पर जमीन अधिग्रहण पहले से हो चुका है और इस सेक्टर के प्लॉटों का ड्रॉ भी एचएसवीपी निकाल चुका है। यहां 10 हजार से अधिक परिवार रहते हैं। साल 2019-20 के वित्तीय वर्ष में जिमखाना क्लब का प्रस्ताव शामिल किया गया था। इसके लिए करीब 16 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। तीन माह पहले योजना सिरे चढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा था। जिसे अब तक मंजूरी नहीं मिली है।


सेक्टर 82 में फूड स्ट्रीट विकसित करने के लिए फिलहाल सीवर लाइन आदि डालने का काम शुरू किया गया है। अन्य कार्याें को भी जल्द चालू किया जाएगा। यह काम छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
- अश्वनी गौड़, कर्यकारी अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed