फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Yamuna water level is expected to rise

Faridabad News: यमुना का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद, अभी बसंतपुर गांव में हालात सामान्य

Sat, 30 Aug 2025 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level is expected to rise
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से फरीदाबाद के निचले क्षेत्रों में जलभराव हो रहा है। शनिवार शाम चार बजे तक ताजेवाला से 50,143 क्यूसेक और ओखला बैराज से 52,081 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। ओखला बैराज पर अधिकतम बाढ़ स्तर 202.17 मीटर दर्ज है जबकि खतरे का स्तर 200.600 मीटर है। वर्तमान में गेज अपस्ट्रीम 198.60 मीटर और डाउनस्ट्रीम 198.54 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं हिंडन बैराज से भी 4,454 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में अभी स्थिति सामान्य है। कई इलाकों में पानी कम हो गया है लेकिन पानी छोड़े जाने के बाद दोबारा पानी भरने की संभावना बनी हुई है। अभी कई जगह गलियों में थोड़ा पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का स्तर कम हो गया है लेकिन फसलें डूबने से खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और जरूरत पड़ने पर राहत कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed