{"_id":"6999fb7b0774d087cc0432cd","slug":"x-ray-machine-at-the-district-civil-hospital-is-out-of-order-causing-problems-for-patients-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63468-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
- ऑर्थोपेडिक विभाग के मरीज निजी केंद्रों पर जांच कराने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल फरीदाबाद में पिछले कई दिनों से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से ऑर्थोपेडिक विभाग के मरीजों को मशीन बंद होने के कारण निजी केंद्रों पर 800 से 1000 रुपये में जांच करवानी पड़ रही है।
अस्पताल में रोजाना 150 से 200 मरीज हड्डी से संबंधित समस्याओं, चोट और फ्रैक्चर की शिकायत लेकर पहुंचते हैं। डॉक्टरों के अनुसार उपचार के लिए एक्स-रे जांच अनिवार्य होती है, लेकिन सुविधा ठप होने से मरीजों को अतिरिक्त खर्च और समय दोनों का बोझ उठाना पड़ रहा है।
मरीज सरकारी अस्पताल में मुफ्त या कम शुल्क में जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद से आते हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर खासा असर पड़ रहा है। कंधे में दर्द से परेशान राजेश ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ को दिखाने अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें एक्स-रे कराने की सलाह दी, लेकिन जब वे रेडियोलॉजी कक्ष में पहुंचे तो दरवाजे पर मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा मिला। राजेश ने बताया कि अस्पताल में पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है और अक्सर एक्स-रे मशीन खराब रहती है, जिसके चलते उन्हें निजी केंद्र पर जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
वहीं बल्लभगढ़ निवासी सुनीता देवी पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में इलाज मुफ्त होने की उम्मीद थी, लेकिन एक्स-रे के लिए बाहर जाने से 800 से 1000 रुपये तक खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मशीन लंबे समय से बंद है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आई है, जिसे ठीक कराने की प्रक्रिया जारी है। संबंधित एजेंसी को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मशीन को दुरुस्त कर दोबारा चालू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।