फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wrestler Sangram Singh calls for participation in the marathon.

Faridabad News: पहलवान संग्राम सिंह ने मैराथन में हिस्सा लेने का किया आह्वान

Sat, 12 Sep 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sangram Singh calls for participation in the marathon.
फरीदाबाद। जिला प्रशासन द्वारा 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। मैराथन में लोगों को हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने को लेकर पहलवान संग्राम सिंह ने अपना वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने फरीदाबाद सहित समस्त प्रदेशवासियों से इस जन-अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

अपने संदेश में संग्राम सिंह ने कहा कि यह संसार तब तक चलेगा, जब तक आपका शरीर चलेगा और आपका शरीर तभी तक चलेगा, जब तक आप शरीर के मित्र बनकर रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे।” उन्होंने कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ना नहीं, बल्कि नशे को दूर भगाना और उत्तम स्वास्थ्य को अपनाना है। उन्होंने अपील की है कि वे फरीदाबाद हाफ मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, नशामुक्ति और जन-जागरूकता के इस अभियान को सफल बनाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed