फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Worship materials are being procured from different states on the great festival of folk faith.

Faridabad News: लोक आस्था के महापर्व पर अलग अलग राज्यों से मंगवाई जा रही पूजन सामग्री

Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Worship materials are being procured from different states on the great festival of folk faith.
सोसाइटियों में पूर्वांचल के लोक कलाकार बिखेरेंगे कला का जादू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिवाली के बाद लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ने लगा है। हर साल की तरह इस साल भी छठ पूजा की तैयारी में श्रद्धालु जुट गए हैं। बाजारों में सूप और दाउरा की मांग बढ़ गई है। पूजन सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। वहीं, सोसाइटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां जोरों पर है।
----


बाजारों में पहुंच रहे खरीदार

शहर के सबसे बड़े बाजार डबुआ मंडी में छठ महापर्व की छठा बिखरने लगी है। बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी, पल्ला, सेहतपुर, खेड़ीपुल, ग्रेटर फरीदाबाद, एनआईटी पांच आदि बाजारों में दुकान पर पूजा सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि खरना के दिन से गन्ने की बिक्री शुरू हो जाएगी। ऐसे में यूपी के शामली से गन्ने मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




खेड़ीपुल पुल के दुकानदार रितेश कुमार ने बताया कि छठ पूजा के लिए बांस की टोकरी और सूप का बड़ा महत्व है। बिहार और असम से बांस की बनी टोकरी मंगवाई गई है। दुकानदार एक टोकरी और सूप की कीमत 80 से 100 रुपये तक वसूल रहे हैं। ऐसे ही केरल और चेन्नई से नारियल, केला, कच्ची हल्दी, संतरा, सेब सहित अन्य समान अलग अलग राज्यों से मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



सोसाइटियों में बिखरेगी छठ की छठा
सेक्टर-82 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी, सेक्टर- 88 आरपीएस सवाना, सेक्टर- 89 पीयूष हाइट, सेक्चर- 86 ओमेक्स हाइट, प्रिसेंस पार्क सोसाइटी, सेक्टर- 70 स्थित रॉयल हैरिटेज, आगमन सोसाइटी में घाट की शोभा बढ़ाने के लिए इस बार शाम को पूर्वांचल के लोक कलाकारों को बुलाने की तैयारी की जा रही है। हर साल आरडब्ल्यूए सोसाइटी में घाट की सजावट पर 50 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन इस बार बजट बढ़ा दिया गया है। कई सोसाइटियों में स्विमिंग पुल की सफाई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed