फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   World Entrepreneurship Fortnight organized in Government Women ITI

Faridabad News: राजकीय महिला आईटीआई में विश्व उद्यमिता पखवाड़े का आयोजन

Tue, 26 Aug 2025 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
World Entrepreneurship Fortnight organized in Government Women ITI
- कार्यक्रम में हुईं भाषण और समूह चर्चा जैसी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में बीते दिन विश्व उद्यमिता पखवाड़ा बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस दौरान पखवाड़ा कार्यक्रम में भाषण, समूह चर्चा, स्लोगन लेखन और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने उद्यमिता का महत्व, महिला उद्यमियों की भूमिका और स्टार्टअप संस्कृति जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। समूह चर्चा में रोजगार पाने से बेहतर, रोजगार देने योग्य बनने पर बात हुई। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने उद्यमिता है आत्मनिर्भर भारत की पहचान, स्वरोजगार से बढ़ेगा सम्मान आदि नारे लिखे और अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने उद्यमिता की महत्ता को दर्शाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य संतोष कुमारी ने कहा कि उद्यमिता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह न केवल आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करती है। छात्राओं को चाहिए कि वे अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस दौरान कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य नरेश कुमार सहित कई छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed